Move to Jagran APP

हासिए पर जा रही कांग्रेस को दी नए नेतृत्व ने संजीवनी

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 08:04 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 08:04 PM (IST)
हासिए पर जा रही कांग्रेस को दी नए नेतृत्व ने संजीवनी

जागरण संवाददाता, एटा: जिले में विगत तीस वर्षो से हासिए पर जा रही कांग्रेस को संजीवनी देते हुए नए नेतृत्व ने पार्टी की मजबूती के प्रयास तेज कर दिए हैं। रविवार को शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष चोब सिंह बघेल ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना पार्टी का खोया जनाधार प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी वैमनस्यता को भूल कर कांग्रेस को जनपद में प्रभावी बनाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी तथा इसमें किसी भी प्रकार की मनमानी और भेदभाव को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य अरुण दीक्षित ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार में बढ़ी महंगाई भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ नए नेतृत्व के द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। वहीं शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने आने वाले विधानसभा चुनावों में चारों सीटों पर कांग्रेस का परचम फहराने के लिए तैयार होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कन्नौज के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पिचहत्तर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर अंगवस्त्र भेंट किए।

कार्यक्रम में वलवीर सिंह राठौर, विनय सिंह, राष्ट्रपति पदक प्राप्तकर्ता शिक्षक रामप्रकाश भारद्वाज, पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, रामगोपाल शर्मा, गीतम सिंह राजपूत, वीरेन्द्र पाण्डेय, कैलाश चन्द्र शर्मा, अरुणेश गुप्ता, हवलदार सिंह, अजीज फारुखी, मुन्नालाल, मध्य जोन के प्रदेश महासचिव इमरान अली, लोक सभा अध्यक्ष डा. अवरार अली, विनीत पाराशर, अनिल सोलंकी, मथुरा प्रसाद कश्यप, हसन अख्तर, संतोष उपाध्याय, अशोक पालीवाल, नूर मोहम्मद, महेश वशिष्ठ, सुनीत दीक्षित, अनुज दीक्षित, नीरज धनगर, नरेन्द्र धनगर, राजेश धनगर, सरवेन्द्र यादव, गुलजारी लाल कश्यप, विजेन्द्र कश्यप, ग्रीश चन्द्र उपाध्याय, मनोज उपाध्याय सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.