ड्यूटी को वह करेंगे सिर्फ इंतजार
जागरण संवाददाता, एटा : मुख्यालय की मंडी समिति से बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना हुई। रिजर्व कर्मचारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से दिशा-निर्देश नहीं मिला है। लिहाजा यह घर न जाकर चिह्नित किए गए स्थानों पर रहेंगे। प्रशासन ने 129 पार्टियों को रिजर्व रखा है।
मतदान कर्मचारियों के न आने या फिर अचानक बीमार पड़ने की स्थिति में रिजर्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। मतदान कार्मिक अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि एटा, अलीगंज, जलेसर व मारहरा क्षेत्र के लिए 129 रिजर्व पार्टिया है। एक पार्टी में चार सदस्य हैं। इस तरह से लगभग 500 कर्मचारियों को रिजर्व कैटेगरी में रखा गया है। जैसे-जैसे मांग आएगी वैसे ही इन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बुधवार तक करीब 50 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अब जितने कर्मचारी बचे हैं वह मतदान पूरा होने तक घर नहीं जाएंगे। उनके रुकने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
बूथ पर उड़ाया धुआ तो जुर्माना
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हों या फिर वोटर पोलिंग बूथ पर अगर सिगरेट या बीड़ी का कश लिया तो जुर्माना देना पड़ सकता है। निर्वाचन आयोग ने बूथों को धूम्रपान रहित क्षेत्र घोषित किया है। इसका कठोरता से पालन करने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि जिले के सभी बूथों पर धूम्रपान निषेध का स्टीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। अंतिम समय इस तरह के निर्देश को लेकर पोलिंग पार्टियों को हिदायत दी गई है।