युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
देवरिया : समाज में देश प्रेम की भावना और देश सेवा के लिए लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से
देवरिया : समाज में देश प्रेम की भावना और देश सेवा के लिए लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्र के युवाओं ने 25 किमी लंबी तिरंगा शोभा यात्रा निकाली।
सलेमपुर विकास खंड के मगहरा चौराहे पर युवा सुबह से ही जुटने शुरू हो गए। उनके हाथ में तिरंगा और सिर पर तिरंगा बनी टोपी पहने हुए थे। चंदन पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा परसिया भगौती, मगहरा, चेरो, बरठी होते हुए शहीद स्मारक सलेमपुर पहुंची। युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद रामपुर बुजुर्ग, पुरैनी, भरथुआ चौराहा होते हुए यात्रा मगहरा चौराहे पर शाम को पहुंची। उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए युवा नेता प्रकाश मिश्र ने कहा कि लोगों के मन में देश प्रेम और शहीदों की याद में यात्रा का आयोजन किया गया, जिससे आने वाली पीढ़ी के मन में शहीदों के प्रति श्रद्धा बनी रहे। कार्यक्रम को भाजपा नेता प्रमोद मिश्र, चंदन पांडेय, ¨प्रस तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मारकंडेय पांडेय, मकसूदन पांडेय, रामू द्विवेदी, दुर्गेश यादव, रोहित चौबे, बैजू ¨सह, मोनू ¨सह, गोलू, रामकिशुन आदि उपस्थित रहे।