Move to Jagran APP

अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाइयों में उबाल

देवरिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विर

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM (IST)
अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाइयों में उबाल
अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाइयों में उबाल

देवरिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को सपाइयों ने कचहरी चौराहा पर सड़क जाम कर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। मौके पर पहुंची पुलिस और सपाइयों में झड़प होने लगी। सड़क जाम समाप्त कराने के लिए पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन सपाई माने नहीं। तब प्रशासन ने सपाइयों की गिरफ्तारी कर पुलिस लाइन भेज दिया। हालांकि प्रशासन 40 सपाइयों की गिरफ्तारी का दावा कर रहा है। जबकि सपाइयों ने सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारी दी है। पुलिस ने गिरफ्तार सपाइयों को बाद में छोड़ दिया। इससे एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

loksabha election banner

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष कमला यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, हृदय नारायण जायसवाल, रामप्रकाश यादव, विजय रावत के नेतृत्व में कचहरी गेट पर सड़क जामकर धरने पर बैठ गए। सपाई सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राकेश ¨सह, सीओ सिटी संदीप ¨सह, प्रभारी निरीक्षक नीतिश श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम समाप्त कराने के लिए वार्ता करने लगे, लेकिन प्रशासन और सपाइयों का वार्ता विफल रहा। सपाई सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। प्रशासन गिरफ्तारी के लिए बस मंगा लिया। पुलिस ने सपाइयों को

पुलिस लाइन भेज दिया। इधर सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए योगी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और सपाइयों में झड़प भी हुई। पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, व्यास यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, संगम यादव, संतोष ¨सह लारी, सुनील शर्मा, बजरंग बहादुर ¨सह, नित्यानंद त्रिपाठी, रणवीर यादव, अर¨वद साहनी, गेनालाल यादव, अशोक यादव, पारसनाथ यादव, केशव यादव, दीनानाथ चौधरी, रवि प्रताप ¨सह, रमाकांत राव, इमरान खान, दीनानाथ चौधरी, अमरेंद्र यादव, जावेद अंसारी, संजीव मोदनवाल, अमित मोदनवाल, ओमप्रकाश यादव, इस्माईल अंसारी, भोला लारी, रामअशीष यादव, हरिओम तिवारी, खुर्शीद आलम, अर्जुन यादव, विजय यादव, बेलाल खान, प्रभात यादव, विशाल यादव, शहनवाज, विवेक ¨सह, आदि समेत अन्य सपाइयों की गिरफ्तारी कर पुलिस लाइन भेज दिया। जहां एसडीएम ने सभी को मुचलके छोड़ दिया। पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजय मल्ल के नेतृत्व में पथरदेवा में सरकार का पुतला फूंका गया।

------

बरहज में प्रदर्शन कर पुतला फूंका

बरहज, देवरिया : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यालय से विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन कर मुख्य चौक पर योगी सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारेबाजी की और कार्रवाई को अलोकतांत्रिक करार दिया। इस दौरान अब्दुल खालिक, अनिल गोस्वामी, त्रिभुवन यादव, गोपी यादव, राजन गुप्ता, जावेद अख्तर, राजेश सोनकर, गजानंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

-----

अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सलेमपुर में सड़क जाम

जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सलेमपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आंदोलन किया। ओवरब्रिज के पास घंटों सड़क जाम कर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। सड़क जाम के चलते करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। राहगीर परेशान रहे। जाम हटाने में कोतवाली पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सपा कार्यकर्ता जेल जाने पर अड़े रहे।

आंदोलन के दौरान कोतवाली पुलिस करीब सौ से अधिक की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को बस से कोतवाली ले गयी और गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया। कोतवाल विजय ¨सह गौर टेंट हाउस से कुर्सी मंगाए और आंदोलनकारियों की खातिरदारी की। जब तक जेल भरने की औपचारिकता पूरी नहीं हो गयी तब तक थाने में सपाइयों के लिए बतासा, पानी, चाय चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार में इतना दम ही नहीं है कि वे सपा कार्यकर्ताओं को देवरिया जेल तक ले जाय। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल है। विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध, गुण्डागर्दी चरमसीमा पर है। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, राम प्रकाश यादव, मनोज लारी, शिवाकांत तिवारी, राजीत यादव, सोनू पांडेय, प्रज्ञा यादव, निर्भय यादव, महबूब खां, मंजूर आलम, नंदलाल अहीर, धर्मेंद्र अहीर, संजय पांडेय, अनिल पांडेय, दुर्गेश गुप्ता, देव गुप्ता, लालबाबू अंसारी, संतोष यादव, सोनू यादव, लोरिक आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ सोहनाग में सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने चक्का जाम किया तथा सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

---

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर के समीप बैठक किया और प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। युवजन सभा के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव जीतू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी हद पार कर रही है। उसने मनमाने तरीके से कार्य करना बंद नहीं किया तो सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर वह अपनी खराब मानसिकता का परिचय दे रही है।

यहां रामजी यादव भूलन, पीयूष यादव, र¨वद्र यादव, दीपक शाही, रामनिवास यादव, मृत्युजंय प्रजापति, नंदजी साहनी, रामनिवास यादव, नितिन निषाद, मृत्युजंय ¨सह, गोलू शाही, ब्रजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

उधर सपाइयों ने तहसील पहुंच उपजिलाधिकारी आरके यादव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सरकार का मनमाना रवैया नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

यहां मंटू यादव, रंजन शाही, सुनील ठाकुर, गो¨वद कुशवाहा, गेनालाल यादव, रमेश ¨सह, मुतुर्जा आदि मौजूद रहे।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.