Move to Jagran APP

संपूर्ण विकास के नाम पर बनेगी सरकार

देवरिया : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप ¨सह सुबह

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 11:39 PM (IST)
संपूर्ण विकास के नाम पर बनेगी सरकार
संपूर्ण विकास के नाम पर बनेगी सरकार

देवरिया : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप ¨सह सुबह साढ़े पांच बजे ही उठ जाते हैं। उसके बाद घर में चाय की चुस्की लेते हैं। इसके बाद समीप के गांव में भ्रमण करने मोटरसाइकिल से निकल जाते हैं। करीब दो घंटे तक भ्रमण करने के बाद घर आते हैं, जहां वह घर पर आए लोगों के साथ मिलते हैं। क्षेत्र के लोगों से चुनाव के बारे मतदाताओं की जानकारी लेते हैं। उसके बाद उनका काफिला प्रचार के लिए निकल पड़ता है। सबसे पहले वह खजुहा चौराहा पर पहुंचते हैं। यहां वह शैलेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ डब्लू के यहां चाय पीते हैं। उसके बाद बांगर के लिए निकल पड़ते हैं, जहां वह ग्राम भैंसही, छपौली, जंगल अकटहां में लोगों से मिलकर वोट देने की अपील करते हैं। अपने विकास कार्यों के बारे में जनता से बताते हैं। करीब तीन बजे काफिला छगांवा के इंदुपुर पहुंचता है। जहां वह एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हैं। पांच वर्षों के दौरान कराए विकास कार्यों को बताते हैं। छोटे ¨सह से मिलकर छगांवा की नब्ज टटोलते हैं। यहां से वह लगभग पांच बजे क्षेत्र के अन्य गांवों में जनसंपर्क के लिए निकलते हैं। मतदाताओं से जनसंपर्क करने बाद देररात घर आते हैं। खाना खाते हैं और फिर सोने चले जाते हैं।

loksabha election banner

---------

चौमुखी विकास के मुद्दे पर मांग रहे वोट

देवरिया : भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद सुबह उठने के बाद पहले बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में आकर दर्शन करते हैं। उसके बाद उपनगर के सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा पर जितेंद्र गुप्ता से फोन करते हैं साथ में मंदिर से नगर भ्रमण पर निकल पड़ते हैं, जहां वह करीब 11 बजे पुराना चौक पहुंचते ही महातम पांडेय, मदनमोहन गुप्त, विनोद गुप्त, मनमथ त्रिपाठी, अर¨वद शुक्ल, राकेश मौर्या से मिलते हैं। उनसे नगर की नब्ज टटोलते हैं। फिर प्रचार में उनके साथ निकल पड़ते हैं। नगर के वार्डों में मोदी सरकार की नीतियों की बखान कर अपने पक्ष में मत देने की बात करते हैं। गोला वार्ड में पहुंचने पर विनोद गुप्ता के घर चाय पीने के साथ ही घर के लिए निकल पड़ते हैं। घर जाकर भोजन करते हैं। कुछ देर आराम करने के बाद फिर क्षेत्र में उनका काफिला भ्रमण के लिए निकल पड़ता है, जहां कछार क्षेत्र के तिघरा खैरवां, लीलापुर, जगन्नाथपुर, मांझानरायन, भगवान मांझा गांवों में जाकर जनार्दन नायक आदि से गांवों में पार्टी के रुझान के बारे में पूछते हैं। यह सिलसिला देररात चला। जनसंपर्क खत्म होने के बाद घर आते हैं। लोगों से अगले दिन के कार्यक्रम पर चर्चा करने के बाद खाना खाने चले जाते हैं।

----------

क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता

देवरिया : बसपा प्रत्याशी चंद्रिका निषाद रोजाना की तरह भोर में ही उठ जाते हैं। स्नान करने के बाद चाय कार्यकर्ताओं के घर जाकर पीते हैं। पन्नेलाल निषाद से क्षेत्र भ्रमण का ब्योरा पूछते हैं। रामलक्षन चौराहे पर चाय की दुकान पर चौपाल लगती हैं, जहां वह चाय पीने के साथ ही लोगों से पार्टी के बारे में टोह लेते हैं। पार्टी मुखिया मायावती की सभा में जाने की तैयारी में लग जाते हैं। सभा के बाद लुहठहीं चौराहा पहुंचते ही कार्यकर्ता इंद्रदेव अंबेडकर से मिलते हैं। हालचाल करते हुए वाहनों का काफिला कछार भ्रमण के लिए निकल पड़ता है। रास्ते में लोगों से मिलने के लिए पचलड़ी चौराहे पर रुकते हैं पार्टी के प्रति लोगों के रुझान के बारे में पता करते हैं। कुछ देर के लिए यहां पर ठहराव होता है। उसके बाद करीब तीन बजे काफिला करहकोल के लिए निकल पड़ता है, जहां वह इर्द-गिर्द गांवों भगवान मांझा, बेलवा दुबौली, खोपा गांव में लोगों से मिलते हैं। सबसे अपने पक्ष में मत देने की अपील करते हैं। यह दौर देरशाम तक चलता है। जनसंपर्क समाप्त कर वह देररात घर के लिए निकल पड़ते हैं। रास्ते में कार्यकर्ताओं से अगले दिन की रणनीति पर चर्चा करते हुए घर पहुंचते हैं। भोजन करने के बाद सोने चले जाते हैं।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.