Move to Jagran APP

सपा-बसपा ने यूपी को बर्बाद किया : शाह

देवरिया: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को जनपद के पथरदेवा व देवरिया सदर में चुनावी

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:14 PM (IST)
सपा-बसपा ने यूपी को बर्बाद किया : शाह
सपा-बसपा ने यूपी को बर्बाद किया : शाह

देवरिया: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को जनपद के पथरदेवा व देवरिया सदर में चुनावी जनसभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। प्रदेश का विकास चाहिए तो प्रदेश को कसाब से मुक्ति दिलाना होगा। कसाब का मतलब कांग्रेस, सपा व बसपा है।

loksabha election banner

पथरदेवा के आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज व देवरिया के अग्रसेन बालक इंटर कालेज के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहे हैं आपने ढाई साल में क्या किया। क्या राहुल ने अपने नाना, पिता, मां व अपनी पार्टी से यह सवाल पूछा की साठ सालों में आपने क्या किया?

2017 का उत्तर प्रदेश का चुनाव पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करने वाला चुनाव है। मैं पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहा हूं। हर जगह मैंने ऐसा ही जनसैलाब देखा। इससे साफ है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश के भाग्य को बदलना है तो भाजपा की सरकार बनाएं, क्योंकि सपा, बसपा व कांग्रेस ये तीनों पार्टियां भाजपा को हराने के लिए एकत्र हो चुकी हैं। सभी चाह रही हैं कि भाजपा 200 से कम हो जाए और हम सब इक्ट्ठा हो जाएं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश कह रहे हैं कि काम बोलता है, जबकि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है। आप ही बताएं गांव में 24 घंटे बिजली आती है, व्यापारियों, महिलाओं की सुरक्षा है जब सभी कह रहे हैं नहीं। तब भी अखिलेश कह रहे हैं कि काम बोलता है।

हां अखिलेश ने कुछ काम जरूर किए हैं। प्रदेश को हत्या, दुष्कर्म, चोरी, लूट के मामले में नंबर वन बना दिया है। फिर भी कहते हैं काम बोलता है। शाह ने कहा कि गठबंधन के एक नेता अखिलेश यादव से बाप परेशान है तो राहुल गांधी से मां परेशान है। इन दोनों से यूपी परेशान है।

देश में यूपीए की सरकार बनी और दस साल तक देश को लूटने का कार्य किया। इस सरकार ने टूजी घोटाला किया, एयर इंडिया, हेलीकाप्टर खरीद, आदर्श सोसाइटी तथा कोयला घोटाला किया। कांग्रेस 12 हजार करोड़ रुपये की घोटाला करने वाली पार्टी है। सपा व कांग्रेस दो भ्रष्टाचारी कुनबे का गठबंधन है। यहां की जनता ने सबको मौका दिया, लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया। एक बार भाजपा को मौका दीजिए हम उत्तर प्रदेश को नंबर वन प्रदेश बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि बनारस पूर्वांचल में आता है ऐसे में मोदीजी पूर्वांचल के हैं। यही कारण है कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए हर साल एक लाख करोड़ रुपये प्रदेश को दिए। आखिर वह पैसा कहां गए। मोदी उत्तर प्रदेश को कितना भी धन दे दें, लेकिन उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। यहां की सपा सरकार विकास करना नहीं चाहती। केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद 93 योजनाएं बनी। किसानों के लिए, मजदूरों के लिए। सभी योजनाओं का एक-एक कर नाम गिनाया, लेकिन इनमें से कोई योजनाएं पथरदेवा तक कोई योजनाएं नहीं पहुंची, क्योंकि सपा जैसी निकम्मी सरकार इन योजनाओं को जनता तक पहुंचने ही नहीं देती।

अखिलेश जी कहते हैं मैं सुधर गया। आप ही बताएं कि आजम खां व गायत्री प्रजापति कहां हैं। न तो ये कांग्रेस में हैं और न ही बसपा में। इसका मतलब कुछ नहीं बदला, कोई नहीं सुधरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से गोली आती है यहां से गोला जाता है। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। भाजपा ने तय किया है कि जिस दिन प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा उस दिन से प्रदेश में दूध और घी की नदियां बहेंगी, न कि खून की। जमीन कब्जा करने वालों को यूपी छोड़ना पड़ेगा। दलितों की हत्या करने वालों को उल्टा लटकाने का भाजपा कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो अध्यादेश लाकर एक साथ प्रदेश के सभी कत्लगाहों को बंद किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.