शिक्षकों को परेशान किया गया तो होगा आंदोलन
देवरिया : समायोजन में विज्ञान शिक्षक को छोड़कर शेष में कनिष्ठ शिक्षक का ही समायोजन किया जाए। यही शासन
देवरिया : समायोजन में विज्ञान शिक्षक को छोड़कर शेष में कनिष्ठ शिक्षक का ही समायोजन किया जाए। यही शासनादेश में वर्णित है। किसी भी शिक्षक को परेशान किया गया या हटाया गया तो संगठन उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा।
यह बातें उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह ने कही। वह गुरुवार को बीआरसी स्थित शिक्षक भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा 31 जुलाई 17 को विधान भवन घेरने का कार्यक्रम रखा गया है। उसको सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में शिक्षक 30 जुलाई को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। संरक्षण सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात करने वाले एवं गलत नीतियां बनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न करनेवाली सरकार के बहरे कानों को खोलने का काम 31 जुलाई विधान भवन का घेराव कर किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अखिलेश मिश्र, अजय यादव, लक्ष्मण, बालेंदु मिश्रा, दीन दयाल, ओम प्रकाश, नरेंद्र ¨सह, हरिलाल राम, श्यामदेव यादव, रामविलास यादव, फारुख शमीम, सुधाकर गुप्त, राकेश कुमार, परमात्मा ¨सह, हेमंत शुक्ला, हैदर अली, धर्मवीर मौर्य, सुनीता ¨सह, गिरिजा मल्ल, शशिभूषण मिश्र, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।