अल्ट्रा साउंड सेंटरों पर छापेमारी से हड़कंप
देवरिया : उपजिलाधिकारी आरके यादव ने शुक्रवार को उपनगर स्थित अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इ
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 11:18 PM (IST)
देवरिया : उपजिलाधिकारी आरके यादव ने शुक्रवार को उपनगर स्थित अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान उपजिलाधिकरी ने पंजीकरण तथा लाइसेंस की जांच की। इसके अलावा यह भी जानना चाहा कि कहीं यहां ¨लग परीक्षण तो नहीं होता है। इसे लेकर केंद्र संचालकों में हड़कंप रहा। एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शासन ने कड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य केंद्रों समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य केंद्रों पर गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में छापेमारी की गई है। अवैध केंद्र चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें