फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित
देवरिया: बरहज विद्युत उपकेंद्र के पैनल में सोमवार को सुबह दस बजे आई तकनीकी खराबी के चलते पश्चिमी फी
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 11:40 PM (IST)
देवरिया: बरहज विद्युत उपकेंद्र के पैनल में सोमवार को सुबह दस बजे आई तकनीकी खराबी के चलते पश्चिमी फीडर के दर्जन से अधिक गांवो की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों के अथक प्रयास से लगभग चार घंटा बाद आपूर्ति बहाल हुई। फाल्ट के दौरान कार्य कर रहे कन्हैया यादव को मामूली चोट आई। दिन में बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। अवर अभियंता पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि पैनल में खराबी आई, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें