Move to Jagran APP

संपर्क अभियान के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी ताकत

देवरिया: पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर चलाए जा रहे विस्तारक अभियान के अंतिम दिन भाजपा

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:26 PM (IST)
संपर्क अभियान के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी ताकत
संपर्क अभियान के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी ताकत

देवरिया: पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर चलाए जा रहे विस्तारक अभियान के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं से अवगत हुए तथा सरकार के उपलब्धियों को बताया। सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में मंडल प्रभारी बृजेश कुमार दूबे, मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने चकरा गोसाई गांव में प्रवास किया। विधायक ने ग्रामीणों से उनकी समस्या सुन समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद इटहुआ चंदौली गांव में भी जनसंपर्क किया। इसके बाद विधायक व कार्यकर्ता सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा के गांव महथापार पहुंचे और उनकी मां से मिलकर आर्शीवाद लिया। पूरे गांव में लोगों से मिले और भाजपा के कार्यों के बारे में पूछा। इसके बाद विराजमार सेक्टर के आधा दर्जन गांवों में संपर्क किया। काली प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में घोषणा पत्र की नहीं संकल्प पत्र जारी किया है। उसके आधार पर जो कहा है उसे हर हाल में पूरा करेंगे। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। विधायक ने कहा कि 10 मई से यह अभियान चल रहा था आज अंतिम दिन है। इसके बाद भी संपर्क अभियान जारी रहेगा। विराजमार सेक्टर में संजय कुमार, अहिरौली लाला में त्रिभुवन प्रताप ¨सह, इंदौली में राजेश ¨सह, मझौली के प्रवासी हाकिम ¨सह, सलेमपुर प्रवासी जितेंद्र ¨सह ने भी अपने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान अशोक पांडेय, बृजेश उपाध्याय, विजय ¨सह, बृजेश कुमार दूबे, संदीप वर्मा, रामजी चौहान, संजय दूबे,बृजेशधर दूबे व संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.