जाम के झाम से जूझ रहे लोग
देवरिया : उपनगर लार में जाम की समस्या स्थाई रूप ले चुकी है। सड़क किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लिया
देवरिया : उपनगर लार में जाम की समस्या स्थाई रूप ले चुकी है। सड़क किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नतीजतन हर रोज उपनगरवासी जाम के झाम से जूझने को मजबूर हैं। राहगीरों व वाहनों के आवागमन में कठिनाई होती है।
उपनगर में लक्खू मोड़ से चनुकी तिराहे तक वाहनों का तांता लगा रहता है। सड़क के एक छोर से दूसरी ओर जाने में यात्रियों को देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। नो इंट्री के बाद भी पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रक व बस धड़ल्ले से जाते रहते हैं और जाम की समस्या को बढ़ा देते हैं। मुख्य बाजार होने के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर तथा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का यहां बराबर आना-जाना लगा रहता है। जाम के चलते लोगों को घंटों कीमती समय बर्बाद करना पड़ता है।
क्षेत्र के डा. अर¨वद ¨सह, आनंद कुमार ¨सह, शिव कुमार ¨सह, रमेश यादव, सीबी दुबे, पूर्व आइआरएस रामअधार, बशीर अहमद, ह्रदयानंद ¨सह, अखिलानंद ¨सह, श्रीराम ¨सह, वशिष्ठ सराफ, रामचंद्र सराफ, जगदीश यादव, अंगद बरनवाल, हीरा ¨सह, गुड्डू, वशिष्ठ मोदनवाल, संतलाल राजभर, चंद्रशेखर ¨सह, डब्लू लारी, मनीष कुशवाहा ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।