घर में घुसकर महिला से की बदसलूकी
देवरिया: क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर में घूसकर महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में
देवरिया: क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर में घूसकर महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता का कपड़ा फाड़ कर फरार हो गया। सौ नंबर पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि अपने बच्चे के साथ घर में काम कर रही थी। इसी बीच पुरानी रंजिश में गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस गया। उसकी नियत भांप घर से बाहर भागने लगी तो दरवाजे पर खड़े अन्य दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर पिटाई और कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रभातेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई होगी। पीड़िता ने क्षेत्रीय विधायक से भी गुहार लगाने की बात कही है।