पिता को देख खुशी से झूम उठी प्रिया
देवरिया: तीन दिन पूर्व गायब हुई नौ वर्षीया प्रिया ने कोतवाली में अपने पिता व घर के अन्य सदस्यों को द
देवरिया: तीन दिन पूर्व गायब हुई नौ वर्षीया प्रिया ने कोतवाली में अपने पिता व घर के अन्य सदस्यों को देखी तो वह खुशी से झूम उठी। बेटी को पाकर पिता मुन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह दूसरी बार भटक कर गायब हुई थी। इसके पहले यह मासूम जौनपुर चली गई थी।
भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना मिश्र गांव के सुनील मिश्र मुन्ना की नौ वर्षीया बेटी है। वह गुरुवार रात में घर पर सोई थी कि अचानक घर से निकल गई। सुबह परिजन जब उसे घर नहीं देखे तो परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। बेटी के गायब होने पर घर के लोग परेशान थे। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी चौराहे पर मासूम लड़की भूख प्यास से तड़प रही थी। मासूम की आंखें अपनों की तलाश कर रही थीं। मनिहारी निवासी प्रभुनाथ राजभर की नजर मासूम पर पड़ी तो वह अपने घर ले गए। वह अपना नाम तथा गांव नहीं बता पा रही थी। काफी प्रयास के बाद वह अपना नाम प्रिया तथा अपने पिता का नाम मुन्ना तथा गांव का नाम परसिया बताई। उसकी बात समझ में लोगों को नहीं आई तो गांव के लोगों ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस बच्ची से पूछताछ की। उसके बाद पता चला कि लड़की जिगिना मिश्र की रहने वाली है। वह रास्ता भटक गई थी। कोतवाली पुलिस बच्ची के पिता मुन्ना तथा अन्य लोगों को बुलाकर पहचान कराई तो बच्ची अपने पिता को देखकर दौड़कर गले लग गई। पिता की आंखें बेटी को देख खुशी से भर गई।