गुरु ही ईश्वर तक पहुंचने का माध्यम
देवरिया : क्षेत्र के भरहेचौरा में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पं. स्वामी सुन्दर दास महार
देवरिया : क्षेत्र के भरहेचौरा में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पं. स्वामी सुन्दर दास महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। कथा की शुरुआत भजन से की गई। कथावाचक ने कहा कि ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सुगम मार्ग गुरु ही है। गुरु की कृपा और सानिध्य से ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के सुनने से सभी दु:ख दूर होते हैं। काम, क्रोध, मद, लोभ, तृष्णा से मनुष्य पाप को बढ़ावा देता है। मन पर काबू न होने के कारण वर्तमान समाज में लोग दु:ख भोग रहे हैं। इन सबसे मुक्ति का एकमात्र साधन है भागवत कथा का श्रवण। कथा के क्रम में उन्होंने वामनावतार की कथा भी सुनाई। इस दौरान रणविजय ¨सह, चंदन ¨सह, राजन ¨सह, गोल्डन ¨सह, ध्रुवनारायण कुशवाहा, गौतम ¨सह, राजू ¨सह, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।