गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी
देवरिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सलेमपुर स्थित तहसील कैंप कार्यालय पर हुई, जिसमें देसह
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM (IST)
देवरिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सलेमपुर स्थित तहसील कैंप कार्यालय पर हुई, जिसमें देसही देवरिया के बीडीओ पर हुए हमले की ¨नदा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि कि शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी प्रशासन नहीं करता है तो राज्य कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि निजी स्वार्थ में अधिकारी व कर्मचारी पर हमला ठीक नहीं है। बैठक को तहसील प्रभारी संतोष वर्मा, एसएन मिश्र, अयूब खां, जितेंद्र मिश्र, चंद्रमती केआर, आरएन मौर्या, सुधीर ¨सह, शमसेर अली आदि ने संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें