Move to Jagran APP

भक्ति वाटिका में बहेगी भक्ति की गंगा: रामनुजाचार्य

देवरिया: शहर के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर, भक्तिवाटिका देवरिया में श्री ब्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 11:54 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 11:54 PM (IST)
भक्ति वाटिका में बहेगी भक्ति की गंगा: रामनुजाचार्य
भक्ति वाटिका में बहेगी भक्ति की गंगा: रामनुजाचार्य

देवरिया: शहर के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर, भक्तिवाटिका देवरिया में श्री ब्रह्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यह जानकारी देते हुए जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य जी महराज ने कहा कि छह दिन तक मंदिर में भक्ति की गंगा बहेगी। भजन, कीर्तन, हवन व प्रवचन का लाभ श्रद्धालु उठाएंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि श्री ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी तीन मई 2017 को शुरू होगा। सायं छह बजे से भगवत अनुज्ञा, मृत्तिका संग्रह, अंकुरारोपण, श्री गरुण प्रतिष्ठा, श्री विश्वकसेन भगवान की सवारी, चार मई को सुबह सात बजे से रक्षाबंधन, ध्वजारोहण, श्रीवेंकटेश भगवान की सवारी, 12 बजे दोपहर में अभिषेक, सायं छह बजे भेरीताड़न, नित्यज्ञ, श्री वेंकटेश भगवान की सवारी, सेवाकाल गोष्ठी एवं प्रसाद, पांच मई को सुबह सात बजे नित्यज्ञ, श्री वेंकटेश भगवान की चन्द्रप्रभा सवारी, सेवाकाल गोष्ठी, दोपहर बारह बजे अभिषेक, सायं छह बजे झूलादर्शन, नित्ययज्ञ, श्रीगरुण वाहन पर श्रीवेंकटेश भगवान की सवारी, सेवाकाल गोष्ठी, छह मई को सुबह सात बजे श्री चुर्णोत्सव, नित्ययज्ञ, वेंकटेश भगवान की सूर्य प्रभा सवारी, सेवाकाल गोष्ठी दोपहर 12 बजे अभिषेक, सायं पांच बजे नित्ययज्ञ, बरात, वरमाला, दर्शन विवाह उत्सव की सवारी, सेवाकाल गोष्ठी, सात मई को साढे सात बजे नित्ययज्ञ, श्रीभगवान की सवारी, सेवाकाल गोष्ठी,

दोपहर बारह बजे तिरुमज्जन अभिषेक सायं तीन बजे नित्यज्ञ, श्री तिरुपति बालाजी भगवान की रथयात्रा, आठ मई को साढ़े सात बजे नित्ययज्ञ, श्री वेंकटेश भ्वान की सवारी, अवभृथ्स्नान सरयू तट पर सायं साढे सात बजे से द्वादशा राधन, पुष्पयाग, श्री ब्रम्होत्सव यज्ञ की पूर्णाहुति, श्री वेंकटेश भगवान की सवारी, ध्वजारोहण, महाकुंभ प्रोक्षण का कार्यक्रम होगा। यह आयोजन अपने आप में अनूठा व लोगों के अंदर भक्ति का संचार करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.