पोल्ट्री फार्म खोलने का लोगों ने विरोध
देवरिया: रामपुर कारखाना नगर पंचायत के अंबेडकर वार्ड के लोगों ने पोल्ट्री फार्म खोलने का विरोध शुरू
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 11:02 PM (IST)
देवरिया: रामपुर कारखाना नगर पंचायत के अंबेडकर वार्ड के लोगों ने पोल्ट्री फार्म खोलने का विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वार्ड से महज 20 मीटर दूरी पर ही पोल्ट्री फार्म खोला जा रहा है। इसके चलते बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, इंद्रदेव चौहान, रामाशंकर, सरोज ¨सह, अजय ¨सह, मनोज, महबूब आलम, सोनू पासवान, नूरजहां खातून, सुदामा, शंभूनाथ, परमेश्वर पासवान, रोहित ¨सह, मोनू, महावीर आदि के हस्ताक्षर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें