व्रत में सेहत का ध्यान जरूरी
देवरिया: बहुत से लोग नवरात्र व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान हमारा खाना ऐसा होना चाहिए, जिससे शरीर को ज
देवरिया: बहुत से लोग नवरात्र व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान हमारा खाना ऐसा होना चाहिए, जिससे शरीर को जरूरत के सभी पोषक तत्व तो मिलें, साथ ही शरीर भी डीटाक्सीफाई हो जाए। चिकित्सकों के मुताबिक मधुमेह के मरीजों को व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना घातक हो सकता है।
सामान्य लोगों को भी व्रत के दौरान खान- पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हर दो-तीन घंटे के अंतराल पर कुछ खाते रहना जरूरी है। व्रत में हमारा खाना कुछ अलग होता है, जिससे शरीर को ऐसे पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो रोजाना खाना खाने से नहीं मिल पाते। जैसे कुट्टू ¨सघाड़ा, राजगिरी आदि। इसमें खूब सारे विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन और फाइबर होते हैं। व्रत में तले-भुने खाने से बचना चाहिए।
--
क्या खाएं
-पनीर का इस्तेमाल जरूर करें। मोटापा या दिल के मरीज हैं तो टोफूं या क्रीम रहित दूध से बना पनीर खाएं। पनीर, साबूदाने और आलू को मिलाकर टिक्की भी बना सकते हैं। दूध से बनी चीजें जैसे दही, खीर आदि भी खाएं।
-काम पर जाते हैं तो मेवा अवश्य ले रखें। मूंगफली को भून कर खाएं। इससे लंबे समय तक पेट भरा लगता है।
- मौसमी फल जरूर खाएं। विटामिन-सी से भरपूर संतरे, मोसम्मी आदि को खाने में शामिल करें। फलों का चाट भी बना सकते हैं। चाट में तरबूज, खरबूज को शामिल न करें। वैसे किसी भी फल को अकेले खाना ज्यादा अच्छा रहता है।
-कोशिश करें कि आलू को बिना तले भूनकर या उबाल कर नींबू का रस, सेंधा नमक, काली मिर्च या हरी चटनी डालकर खाएं।
---
क्या पीएं
दिन में दो बार दूध पीएं। सेंधा नमक डालकर छाछ भी बना सकते हैं। नारियल पानी, संतरा, मोसम्मी, अनार आदि फलों का जूस पीना भी अच्छा रहता है।
--
बच्चों के लिए
अक्सर बच्चे भी व्रत रखते हैं। उनके लिए पनीर या आलू मिलाकर कुट्टू या ¨सघाडे की रोटी बनाएं। पनीर, लौकी या आलू की सब्जी के साथ रायता भी बनाया जा सकता है। एप्पल शेक, बनाना शेक के साथ फ्रूट क्रीम भी दे सकते हैं।
--
बुजुर्ग भी रखें ख्याल
व्रत रखने वाले बुजुर्ग भी नियमित अंतराल पर कुछ न कुछ हल्का खाद्य पदार्थ लेते रहें। तली-भुनी चीजों की जगह फल, मेवा, दूध और पनीर भी लें।