मतदाता जागरूकता को आगे आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
देवरिया : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी स
देवरिया : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विकास भवन परिसर में बैठक कर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने कहा कि मतदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है, इससे मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। मतदान में प्रतिशत बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में लोगों को मतदान करने से क्या-क्या लाभ है, इसकी जानकारी देनी होगी। जिला महामंत्री विमल कुमार मिश्र ने कहा कि मतदान एक उत्सव है, इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। इस दौरान सुनीता यादव, शांति, ललिता पांडेय, आशा मिश्रा, मनोरमा ¨सह, सुमन ¨सह, ज्ञांती कुशवाहा, रीता देवी, हुस्नतारा, रीता देवी, मनोज देवी, अरुणा, अंजलि तिवारी, गुड़िया यादव, उर्मिला, ममता, मंजू, ¨वध्यवासिनी, कुसुम, संगीता देवी, पुष्पा तिवारी आदि उपस्थित रहीं।