किराना की दुकान में गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार
देवरिया : कोतवाली से महज सौ कदम की दूरी पर एक महिला किराना की दुकान में गांजा बेच रही थी। मुखबिर की
देवरिया : कोतवाली से महज सौ कदम की दूरी पर एक महिला किराना की दुकान में गांजा बेच रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर महिला को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इससे मोहल्ले के लोगों में सनसनी फैल गई।
कोतवाली के सामने सलाहाबाद वार्ड की संगीता देवी पत्नी तेजनारायण अपने घर में किराना की दुकान चलाती थी। दुकान की आड़ में वह लंबे समय से मादक पदार्थ बेच रही थी, लेकिन इसकी जानकारी पास में मौजूद पुलिस को नहीं थी। रविवार को की शाम पुलिस ने महिला की दुकान पर छापामारी किया। पुलिस को देख महिला ने पहले कड़ा रूख अपनाया। पुलिस की तलाशी के दौरान दुकान से जब गांजा बरामद हुआ तो महिला का तेवर ठंडा पड़ गया। पुलिस गांजा को कब्जा में लेते हुए महिला को कोतवाली लाई। पुलिस के अनुसार महिला का पति विकलांग है। जरूरत पड़ने पर उसका भी सहयोग महिला लेती थी। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला पर मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि किराना की दुकान की आड़ में महिला गांजा बेचने का काम करती थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।