Move to Jagran APP

परशुराम अध्यक्ष व देवकृष्ण बने महामंत्री

देवरिया: सोमवार को स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM (IST)
परशुराम अध्यक्ष व देवकृष्ण बने महामंत्री
परशुराम अध्यक्ष व देवकृष्ण बने महामंत्री

देवरिया: सोमवार को स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर तीसरी बार परशुराम मिश्र ने अपना कब्जा जमा लिया, जबकि महामंत्री पद पर के लिए देवकृष्ण कुशवाहा चुने गए। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिए गए थे।

loksabha election banner

सुबह से ही तहसील परिसर में गहमा-गहमी थी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राम नारायण लाल श्रीवास्तव के देखरेख मतदान की प्रक्रिया सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक चली। कुल 106 मत में से 104 मत पड़े। इसके बाद मतगणना शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही मतगणना का परिणाम भी आ गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर परशुराम मिश्र ने अपनी जीत दर्ज कराई। परशुराम मिश्र को 58 मत, सच्चिदानंद पांडेय को 43 व राजकिशोर लाल को तीन मत मिले। जबकि महामंत्री के लिए देवकृष्ण कुशवाहा को 53 मत व शशिभूषण तिवारी को 50 मत मिले। एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हबीब अंसारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद देवेंद्र दुबे व बालकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष पद सुरेश कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर जितेंद्र मिश्र, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर जयप्रकाश यादव, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर रिजवानुल्लाह सिद्दीकी निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र ¨सह, गोपाल पांडेय, प्रमोद तिवारी, अमरनाथ मिश्र व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु संतराज गौतम, शशीभूषण तिवारी, गणेश कुमार उपाध्याय, चंद्रभूषण तिवारी, ब्रजेश मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.