Move to Jagran APP

किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहीं नीलगाय

देवरिया : जनपद के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं। नील गायों के क

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 12:59 AM (IST)
किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहीं नीलगाय
किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहीं नीलगाय

देवरिया : जनपद के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं। नील गायों के कारण किसानों की दर्जनों एकड़ फसल बर्बाद होने के कगार पर आ गई है, जिससे उनके माथे पर ¨चता की लकीर दिखाई दे रही हैं।

loksabha election banner

क्षेत्र के ग्राम डढि़या, नगवां, नकईल, एकौना, सरांव, भेड़ी, बकरुआ, सरांव, बैदा, बिशुनपुर बगही, कोड़र,नीबा, अनुसा, करहकोल, हौली, धर्मपुर छपरा, पचलड़ी, पलिया, बहोरादलपतपुर, नरायनपुर, पांडेय माझा करीब चार दर्जन से अधिक गावों में नील गायों झुंड एक साथ गेहूं की लहलहा रही फसल में जाकर भारी क्षति पहुंचा रही है। किसान कहते हैं काफी प्रयास के बाद इन्हें भगाया भी जाता है कुछ दिन बाद फिर वापस आ जाते हैं। ग्रामीण हरिश्चंद्र ¨सह, रामबहाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद, रवीन्द्र प्रसाद, दारोगा यादव,वशिष्ठ पांडेय, दुर्गा पांडेय, रामचयन ¨सह,फूलेना ¨सह, हरिश्चन्द्र राव,जय ¨सह,सुभाष शाही ने कहा हर वर्ष हमलोगों की तैयार फसल को नीलगाय काफी नुकसान पहुंचाती है। इससे बचाव के लिए उपाय किया जाना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.