स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की जरूरत
देवरिया: प्रेस्टिज इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में सोमवार को रजत जयंती व्याख्यानमाला के अंतर्गत योग
देवरिया: प्रेस्टिज इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में सोमवार को रजत जयंती व्याख्यानमाला के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे कैसे स्वस्थ रहें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योग के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय विपश्यना ध्यान केंद्र श्रावस्ती के प्रभारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मानव इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रहता है। जिसका परिणाम बहुत की बीमारियों के रूप में मिलता है। इसलिए उन्होंने योग के वर्तमान समय में अनिवार्य बता कर बच्चों को योग की ओर प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि अच्छा प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। किसी भी रूप में अच्छा होता है। मन की एकाग्रता सबसे महत्वपूर्ण है। मन का गहरा संबंध श्वास से है और अज्ञानता ही हमारे दुख का कारण है, इसलिए ज्ञानेंदियों के माध्यम ध्यान को केंद्रित करके उस दुख से मुक्त हो सकते हैं।