प्राइवेट कंपनियों के विरोध में प्रदर्शन
देवरिया: समूह के जरिए कर्ज लेने वाली महिलाओं का हो रहे उत्पीड़न के विरोध में महिला एकता शक्ति का चौथ
देवरिया: समूह के जरिए कर्ज लेने वाली महिलाओं का हो रहे उत्पीड़न के विरोध में महिला एकता शक्ति का चौथे दिन प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिले भर से आईं हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों के विरोध में नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट से प्रदर्शन करते हुए सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों व एजेंटों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की।
प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए एकता शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों के उत्पीड़न के चलते महिलाएं पूरी तरह से तंग आ चुकी है। नोटबंदी का असर इन महिलाओं के कारोबार पर पड़ रहा है। घर में बच्चों के भोजन के लाले पड़े हैं इसके बावजूद वसूली के नाम पर महिलाओं का एजेंट शोषण कर रहे हैं। रात में भी पैसा वसूली करने उनके घर पहुंच जा रहे हैं। इनके ब्याज की कोई सीमा नहीं है। जिला प्रशासन भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे इनका मनोबल बढ़ने लगा है। इस स्थिति में उत्पीड़ित महिलाओं के बर्दाश्त की सीमा गले से ऊपर हो गई है। अब हम उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आर-पार की लड़ाई लडूंगी। उन्होंने सभी महिलाओं अपील किया कि वे कर्ज का एक भी पैसा चुकता न करें। प्रदर्शन सभा में बैतालपुर, सलेमपुर, गौरीबाजार, भागलपुर, लार, भाटपाररानी क्षेत्र की हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।