नई लाईन से आपूर्ति पर ग्रामीणों का विरोध
देवरिया : एक सप्ताह से कस्बे की ठप विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर सोमवार को पुलिस बल के साथ विद्य
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM (IST)
देवरिया : एक सप्ताह से कस्बे की ठप विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर सोमवार को पुलिस बल के साथ विद्युत कर्मी लाइन जोड़ने गए थे। इस दौरान ग्रामीण व महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उनका कहना था कि हमें नई नहीं पुरानी लाइन से बिजली की आपूर्ति की जाए। मौके की नजाकत को देखते हुए विद्युत कर्मी व तरकुलवा थाने की पुलिस बैरंग लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष राजाराम यादव ने बताया कि स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत व पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्थानीय लोगों से वार्ता कर शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें