व्यक्ति का निर्माण करना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मकसद
देवरिया: स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का परिचय कार्यक्रम शनिवार को हु
देवरिया: स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का परिचय कार्यक्रम शनिवार को हुआ। क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने कहा कि संघ ने 90 वर्षों में देश को मजबूत करने का काम किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मकसद व्यक्ति का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में संघ ने अपने पूरे मनोयोग के साथ काम किया है। ¨हदू हितों की रक्षा के लिए संकल्पित प्रत्येक स्वयं सेवक देश को मजबूत करने में जुटा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से गांवों में लोगों को जोड़ने की जरूरत है और शाखा लगाकर अपने नीतियों व सिद्धांतों को बताने की आवश्यकता है। भाजपा नेता एलआर यादव ने कहा कि जितने भी भाजपा के मजबूत व कद्दावर नेता हैं वो आरएसएस की शाखा से निकलकर ही देश का प्रतिनिधित्व किए हैं या कर रहे हैं, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी, कल्याण ¨सह, राजनाथ ¨सह समेत अनेकों दिग्गज नेताओं ने राजनीति में प्रतिमान स्थापित किया है। गांवों में संघ को मजबूत करने के लिए शाखा में लोगों को आने के लिए प्रेरित करना होगा।
यहां जिला प्रचारक जयप्रकाश, संजीव कुमार, सभानंद पांडेय, दिनेश यादव, मंटू पटेल, शशिरंजन तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, राकेश दुबे, वशिष्ठ दुबे, कमला पांडेय, महादेव यादव, विनय यादव आदि मौजूद रहे।