खेल-कूद राज्यमंत्री का सपाइयों ने किया स्वागत
देवरिया : उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद राज्य मंत्री रामकरन आर्या का उपनगर के बस स्टैंड के समीप सपा
देवरिया : उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद राज्य मंत्री रामकरन आर्या का उपनगर के बस स्टैंड के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से लादकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा की प्रदेश सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है और आम जनता के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। इसकी की बदौलत प्रदेश में सपा की पुन: सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ भाई, ओपी यादव, विधान सभा क्षेत्र सलेमपुर के अध्यक्ष सूरज यादव, आनंद कुमार, अवधेश यादव, अरुण यादव, दिनेश गुप्त, चंद्रपाल यादव, पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
प्रशासन ने कराया कब्जा
सलेमपुर, देवरिया: सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरा घुसरी में पैमाइश के बाद भी कब्जा-दाखिल एक पक्ष द्वारा नहीं करने दिया जा रहा था। शुक्रवार को तहसीलदार राहुलदेव भट्ट पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के साथ ही कब्जा दाखिल कराया।