घने कोहरे से जन-जीवन प्रभावित
देवरिया : ठंड के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे से दस बजे तक जन-जीवन प्रभावित रह रहा है और व
By Edited By: Published: Wed, 30 Nov 2016 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 11:14 PM (IST)
देवरिया : ठंड के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे से दस बजे तक जन-जीवन प्रभावित रह रहा है और वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के कारण ऊनी कपड़ों की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है।
एक सप्ताह से ठंड का असर तेज हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भोर से लगभग दस बजे तक और शाम पांच बजे से देर रात तक अलाव जलाया जा रहा है। दो दिन से कोहरे का भी असर दिखने लगा है। शाम ढलने के साथ ही कोहरे का असर शुरू हो रहा है तो सुबह दस से ग्यारह बजे तक रहता है। भगवान भाष्कर का दर्शन भी दोपहर तक हो पा रहा है। अस्पतालों में ठंड के चलते होने वाली बीमारियों के मरीजों की तादात बढ़ गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें