बूथ समितियां गठन करने पर जोर
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुधवार को गरुणपार स्थित पार्टी कार्यालय व प्रदेश नेतृत्व के आह्
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुधवार को गरुणपार स्थित पार्टी कार्यालय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी मंडलों पर हुई, जिसमें बूथ समितियों को शीघ्र गठित करने का निर्णय लिया गया।
भाजपा नेता विश्वंभर मिश्र ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही भाजपा के स्तंभ हैं। इनके द्वारा बनाई गई बूथ समितियों के आधार पर पार्टी गांव में अपनी रचना की ब्यूह बनाएंगी। मंडल प्रभारी सज्जन मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के साथ हर वर्ग के लोग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर जनता जुड़ रही है। जिला पंचायत सदस्य राजन यादव ने कहा कि नौजवानों की बदौलत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। अध्यक्षता करते हुए अभिषेक राय अंकुर ने बूथ अध्यक्षों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान रत्नेश्वर गर्ग, विपिन यादव, रामअग्रेस ¨सह, जयराम पटेल, सुभाष , द्विवेदी, रघुवंश मिश्र, नवीन तिवारी, पवन तिवारी, श्री निवास दूबे, संजय मिश्र, मनोज चौरसिया, डा.अजीत नारायण मिश्र, डा. अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। उधर भाजयुमो ने बैठक कर 6 दिसंबर को होने वाले युवा सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। संबोधित करते हुए गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष दत्त राय ने कहा कि युवा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवा कार्यकर्ता मनोयोग से कार्य करें। इस दौरान उग्रसेन राव, नितेश पांडेय, दीपक वर्मा, सौरभ ¨सह, अभिषेक जायसवाल, सूरज कुशवाहा, विशाल वर्मा, अंकित वर्मा, आदित्य तिवारी, रोहित, प्रवीण प्रताप मल्ल, मानवेंद्र ¨सह, नितिन, पवन यादव, रोशन शाही आदि ने संबोधित किया।
---
बूथ स्तर पर सक्रिय हों कार्यकर्ता: सूर्य प्रताप
जागरण संवाददाता, तरकुलवा, देवरिया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के तरकुलवा मंडल बूथ व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारे सेनापति हैं और उन्हीं की बदौलत हमें मिशन 2017 फतह करना है। ऐसे में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की ताकत कार्यकर्ता हैं, बिना उनके जंग नहीं जीती जा सकती है। सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दूबे ने कहा चुनाव नजदीक है। मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से अवगत कराएं और देश तथा प्रदेश हित में भाजपा की जीत कैसे सुनिश्चित हो इसके विकल्प में लग जाएं। अध्यक्षता राजेश ¨सह सेंगर तथा संचालन पूर्व प्रमुख अजय शाही ने किया ।
इस दौरान डा. प्रदीप राव, राम आसरे यादव, शशिकांत राव, सत्यदेव कुंवर, रामकृपाल राव, दुर्गेश तिवारी, स्वामी नाथ पटेल, हरीलाल ¨सह, जनार्दन ¨सह, दिनेश राव,राम हृदया शर्मा आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में विधान सभा रामपुर कारखाना क्षेत्र के रामपुर कारखाना मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि बूथ और सेक्टर अध्यक्षों के बल पर ही चुनाव जीता जा सकता है। इसके लिए सभी को अभी से लगना होगा। इस दौरान राजेंद्र मल्ल, दीपक जायसवाल, पुरुषोत्तम नरायन, गंगा सागर यादव, राजू, राम बहाल आदि उपस्थित रहे।