नपाध्यक्ष ने किया दो सड़कों का लोकार्पण
देवरिया : शहर के रामगुलाम टोला वार्ड नंबर ग्यारह में निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण बुधवार को वैदिक म
देवरिया : शहर के रामगुलाम टोला वार्ड नंबर ग्यारह में निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नपाध्यक्ष अलका ¨सह ने किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि सड़क के बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र बेरमहिया पोखरे का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। सभासद जितेंद्र कुमार जायसवाल बंटी ने कहा कि बेरमहिया धाम की सड़क 8,29,500 तथा ऋषि तिवारी के घर से उमेश ¨सह की मकान तक 3,67,800 की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया। इस दौरान अजय ¨सह, सुनील ¨सह, नितेश ¨सह, बिट्टू ¨सह, विनोद मिश्र, डा. कमलेश ¨सह, अभिषेक शाही, मनीष ¨सह, गोल्डेन ¨सह, शेखर गुप्ता, डा. रतन श्रीवास्तव, अमरनाथ ¨सह, संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। बेरमहिया हनुमान मंदिर के पुजारी संजय ओझा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।