अशफाक उल्लाह खां को कांग्रेसियों ने किया याद
देवरिया : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले अशफाक उल्लाह खां की 116वीं जयंती शनिवा
देवरिया : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले अशफाक उल्लाह खां की 116वीं जयंती शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश ने कहा कि शाहजहांपुर में 22 अक्टूबर सन 1900 को मोहम्मद शफीक उल्लाह खां के परिवार में जन्मे अशफाक बचपन से ही क्रांतिकारी विचार के रहे। अंग्रेजी हुकूमत को भारत से उखाड़ फेंकने के लिए वह हर समय बेचैन रहते थे। यही वजह है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आजादी की लड़ाई में खपा दिया। क्रांतिवीर अशफाक युवाओं के लिए सदियों तक प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। काकोरी कांड को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत मां के इस सपूत ने अपने जोश व जज्बे से अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया। देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले ऐसे सपूतों को याद करना व उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना, हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विस्मिल्लाह उर्फ मुन्ना लारी, सुभाष राय, भरत मणि, महेंद्र प्रताप, रामाशीष साहनी, बृजेश ¨सह, गंगा सागर गुप्ता, सत्यप्रकाश मणि, समीर पांडेय, रमाशंकर यादव, विनोद जायसवाल, नर्वदेश्वर त्रिपाठी, सुहेल अंसारी, संजय राय, अनुकूल मणि, अमरजीत यादव, शंभू ¨सह आदि मौजूद रहे।