एक दीया शहीदों के नाम..
देवरिया : देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों को याद करने का सबसे बेहतर तरीका है कि हम
देवरिया : देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों को याद करने का सबसे बेहतर तरीका है कि हम उनके सम्मान में उनके नाम का एक दीया जलाएं। हम संकल्प लें कि इस बार दीपावली के दिन या उससे पहले सरहद पर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद को उनके नाम का एक दीया जलाकर उन्हें याद करें। कम से कम इसी बहाने देश के वीर जवानों को याद करें तो देश की सीमा पर दिन-रात चौकसी करने वाले अन्य सैनिकों का भी मनोबल बढ़ेगा। शहीद सैनिकों के सम्मान में दैनिक जागरण ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
-ओपी त्रिपाठी
सेवानिवृत्त हवलदार, गोरखा रेजीमेंट
------
दीया जलाकर करें वीर शहीदों का सम्मान
देवरिया: देश की रक्षा करने में अपनी प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में इस दीपावली को हम एक दीया जरूर जलाएंगे। हम अन्य लोगों से भी अपील करते हैं कि वे देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं। सेना के जवानों की बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। देश सुरक्षित है। सेना के बहादुर जवानों का जज्बा हम सभी में गर्व भर देता है। इस बार दीपावली में ऐसे शहीदों के नाम का दीया जलाकर ही हम दीपावली मनाएंगे हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी हमारे साथ अभियान का हिस्सा बनेंगे। वीर शहीद सैनिकों के सम्मान ही दैनिक जागरण की अनूठी पहल का हिस्सा बनते हुए हमें गर्व हो रहा है।
-डा.दिनेश मिश्रा
आर्मी के सेवानिवृत्त सैनिक
---