गांधी जयंती पर नगर में झाड़ू लगाएंगे आप कार्यकर्ता
देवरिया : आम आदमी पार्टी की बैठक डा.अतुल के आवास पर रविवार को हुई। इसमें नगर निकाय में व्याप्त भ्रष
देवरिया : आम आदमी पार्टी की बैठक डा.अतुल के आवास पर रविवार को हुई। इसमें नगर निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई। ई.आरएस राय ने कहा कि गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को कार्यकर्ता नगर में झाड़ू लगाएंगे। साथ ही सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी हरिनारायण चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी व करनी में अंतर है। उसका चरित्र व चेहरा जनता के सामने आ गया है। जिला ग्रामीण संगठन संयोजक रामकिशोर चौहान ने कहा कि आप का विस्तार अन्य प्रांतों में तेजी से हो रहा है, जिससे सभी दल घबरा गए हैं।
संचालन जिला सचिव अशोक गुप्ता ने किया। इस दौरान रामध्यान चौहान, अमरजीत राय, भानूप्रताप ¨सह, लल्लन जायसवाल, विनोद राय, होसिला मणि त्रिपाठी, पवन वर्मा, विनोद तिवारी, पंकज दूबे, दयाशंकर ¨सह, अशोक राय, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम शर्मा, विक्की ¨सह, सोनू वर्मा, पन्नेलाल चौहान, रामकिशोर चौहान तथा हरिनारायण आदि मौजूद रहे।