अराजकतत्व रात में छतों पर कर रहे पथराव
देवरिया : बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना के ग्रामीण इन दिनों दहशत में रात गुजार रहे हैं। कारण है र
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 11:23 PM (IST)
देवरिया : बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना के ग्रामीण इन दिनों दहशत में रात गुजार रहे हैं। कारण है रात में हर रोज हो रहा पथराव। पत्थर से चोट लगने के डर से ग्रामीण रात होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। ग्राम कपरवार में भी कुछ दिन पूर्व ऐसा ही माहौल था।
ग्रामीणों के मुताबिक हर रोज रात में कुछ अराजकतत्व पथराव कर रहे हैं। यह पथराव रुक-रुक होता है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि पत्थर किस तरफ से आ रहे हैं। यह क्रम आठ बजे के बाद शुरू होता है। चूंकि रात में गर्मी के कारण बच्चे, पुरुष व महिलाएं छत पर सोने के लिए चले जाते हैं। रोज कोई न कोई पत्थर से घायल हो रहा है। चोट लगने के डर से अब लोगों ने छत पर सोना छोड़ दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें