उपकरण खराब होने से आंख का आपरेशन ठप
देवरिया : सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का एक तरफ जहां दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उपकरणों क
देवरिया : सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का एक तरफ जहां दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उपकरणों के खराब होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर माइक्रो स्कोप के खराब होने से तीन सप्ताह से आंख का आपरेशन बंद है। जिसके चलते गरीब मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर को मिनी जिला अस्पताल कहा जाता है। यहां छह से लेकर आठ सौ तक प्रत्येक दिन ओपीडी होती है। अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार व शनिवार को आंख का आपरेशन नेत्र सर्जन डा.महबूब आजम द्वारा किया जाता है, लेकिन तीन सप्ताह से यहां आंख का आपरेशन बंद है। जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेत्र सर्जन डा.महबूब आजम ने बताया कि यहां का माइक्रो स्कोप खराब हो गया है। जिसके चलते यह दिक्कत आई है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। माइक्रो स्कोप आते ही आपरेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।