शिक्षक नेता को फंसाने का आरोप
देवरिया : उप्र जू.हा. स्कूल शिक्षक संघ ने अपने पूर्व जिलाध्यक्ष व सेवानिवृत्त शिक्षक रामजीत ¨सह को
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 12:09 AM (IST)
देवरिया : उप्र जू.हा. स्कूल शिक्षक संघ ने अपने पूर्व जिलाध्यक्ष व सेवानिवृत्त शिक्षक रामजीत ¨सह को छेड़छाड़ के फर्जी मुकदमे में पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक ने न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को संबोधित पत्र में संघ के सदस्यों ने कहा है कि तरकुलवा थाने में जिस महिला की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया, उसका भूमि विवाद रामजीत ¨सह के एक रिश्तेदार से चल रहा है। दबाव बनाने की नियत से उक्त महिला ने श्री ¨सह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने मामले की जांच करा कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें