भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल
देवरिया : स्थानीय गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत आ
देवरिया : स्थानीय गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
खुखुंदू में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद में शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना में सुरेश, सविता, लाल बहादुर, रंजना, सुनीता समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।