Move to Jagran APP

नहीं मानी मांगें तो उग्र होगा आंदोलन

देवरिया: उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रांतीय संगठन के निर्देश पर बुधवार को

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM (IST)
नहीं मानी मांगें तो उग्र होगा आंदोलन

देवरिया: उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रांतीय संगठन के निर्देश पर बुधवार को गेट मी¨टग की। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को तेरह सूत्रीय ज्ञापन सौंप मांगों का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की मांगों पर सरकार व प्रशासन गंभीरता से विचार नहीं कर रहा है। सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने हक कही लड़ाई के लिए एकजुट होकर कार्यालयों में तालाबंदी कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार को बाध्य करना पड़ेगा।

राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष रामनिवास पांडेय ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ सरकार, शासन व राज्य परिषद सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के इस रवैया से कलेक्ट्रेट कर्मचारी आज आंदोलित हो गया है। कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ कर्मचारी परमहंस यादव ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में सरकार को इस तरह बाध्य कर दे कि सरकार अपनी मांगों पर तत्काल विचार करे और प्रांतीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संगठन से शीघ्र वार्ता कर हमारी मांगें पूरी करे।

कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तेरह सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए हम कर्मचारियों को सशक्त होकर सरकार का विरोध करना पड़ेगा। कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा ने कहा कि हम कर्मचारी सरकार के हर कार्यो को सही समय पर संपादित कराते हैं। सूखा, बाढ़ जैसी दैवीय आपदाओं में भी दिन रात कार्य कर सरकार की साख बचाते हैं व चुनाव, जनगणना आदि कार्यो में दिन-रात एक करके संपन्न कराते हैं, लेकिन जब हम अपनी जायज मांगों को पूरा करने की मांग करते हैं तो सरकार आंख मूंद लेती है।

बैठक में अयोध्या पटेल, संजय तिवारी, चंद्रभान चौरसिया, पारसनाथ यादव, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव, श्रीमती रानी ¨सह, अजय कुमार मिश्र, दुर्गा शरण ¨सह, ग्यास आलम लारी, दीप नारायण कुशवाहा, शंभूनाथ यादव, ठाकुर प्रसाद चौधरी, रवींद्र प्रताप शाही, राधेश्याम ¨सह, सुचित कुमार वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, धर्मराज ¨सह, श्रीमती सावित्री देवी तथा हरिकेश पटेल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.