राप्ती में उफान, सांसत में जान
देवरिया : नेपाल द्वारा मंगलवार की देर शाम हजारों क्यूसेक पानी छोड़ने का असर कछार क्षेत्र से गुजरने व
देवरिया : नेपाल द्वारा मंगलवार की देर शाम हजारों क्यूसेक पानी छोड़ने का असर कछार क्षेत्र से गुजरने वाली नदियों पर पड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे के अंदर राप्ती के जलस्तर में 20 सेमी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं गोर्रा के जलस्तर में भी 10 सेमी की बढ़त है। बाढ़ विभाग से देरशाम मिली जानकारी के अनुसार राप्ती 69.15 सेमी और गोर्रा 69.45 सेमी पर प्रवाहित हो रही थी। लगातार हो रही बढ़ोतरी से दोनों नदियां चेतावनी ¨बदू 70.50 सेमी के काफी करीब पहुंचती जा रही हैं। नदी के जलस्तर बढ़ोतरी से कछार क्षेत्र में ग्रामीण दहशतजदा हैं। वहीं प्रशासन भी किसी भी स्थिति के लिए निपटने के लिए तैयार है।
नदी का बढ़ रहे जलस्तर से लोग चौकन्ना हैं। वहीं फिलहाल दोआबा के 64 गांवों में लोग रतजगा करने लगे हैं। नदी के वेग देख जानकारों का मानना है कि अगर जलस्तर यू हीं बढ़ता रहा तो नदियां लाल निशान को पार कर जायेगीं। इसके अलावा नगर के समीप से गुजरने वाले कूर्ना और बथुआ नाले में भी उफान आ गया है। उपजिलाधिकारी डा.राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन की नजर नदी की हालत पर है। बचाव के हरसंभव इंतजाम किये गए हैं।