पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
देवरिया: आज पर्यावरण का प्रदूषण मानव जीवन के लिए खतरा बन गया है। वातावरण में मौजूद तमाम विषैले तत्व
देवरिया: आज पर्यावरण का प्रदूषण मानव जीवन के लिए खतरा बन गया है। वातावरण में मौजूद तमाम विषैले तत्व मानव शरीर में प्रवेश कर उसे बीमार बना रहे हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि हम सब जागरूक हों और पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं। पौधरोपण ही पर्यावरण सुधार का सबसे आसान उपाय है। यह बातें नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव देवान ने बुधवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जो प्रयास कि जा रहे हैं वे सराहनीय हैं। समन्वयक गोपाल रजक ने कहा कि पौधरोपण पुण्य का कार्य है। हम केवल पौधे लगाए ही नहीं बल्कि उसका संरक्षण की करें। तभी पौधरोपण की उपयोगिता है। इसके पूर्व प्रार्थना के बाद छात्र/छात्राओं ने हाथ में पौधे लेकर पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण किया और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर रवि शर्मा, मनीष, संजीव पांडेय, जुनु गुरुंग, शिव कुमार जायसवाल, राहुल कुमार, ऋषिकेश तिवारी, अमन चौरसिया, च्योत्सना, सौम्या, अंकुर मलल, आरिफ अली, किशन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।