हरियाली की छटा बिखेर रहे परमानंद
देवरिया: : पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए वृक्षों से अगाध लगाव रखने वाले उपनगर पूर्वी तिवारी टोला
देवरिया: : पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए वृक्षों से अगाध लगाव रखने वाले उपनगर पूर्वी तिवारी टोला वार्ड निवासी परमानंद पांडेय पिछले सात दशकों से हरियाली की छटा बिखेर रहे हैं। युवा अवस्था से इनके मन में पौधे लगाने का जुनून इन पर सवार हुआ। अब इनकी उम्र सत्तर के पार पहुंच गई है। अब तक वह क्षेत्र के ग्राम करमेल में एक हजार से अधिक पौधों को पाल कर उन्हें वृक्ष का रूप प्रदान किया है। इनके बागवानी में आम, अमरुद, शीशम, सागौन, कटहल आदि बगिया लहलहा रही है। उन्हें यह प्रेरणा तब मिली जब उन्हें यह महसूस हुआ कि पर्यावरण को हरा भरा रखने से मानव का जीवन सुखी रह सकता है। वह बताते हैं कि वह प्रतिदिन कम से कम दो घंटे का समय जाया कर बागवानी में जाकर वृक्षों की सेवा करते हैं। यह मेहनत का फल है कि वह करमेल गांव के अलावा दर्जनों गांवों को पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर हैं। वह हर वर्ष दर्जनों फलदार और महंगे पौधे लगाते हैं। उनका कहना है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। आसपास के लोग उन्हें बड़े अदब से बाबाजी कहकर पुकारते हैं। करीब दस एकड़ क्षेत्र में इन्होंने खेत के चारो तरफ लगाया है। जिससे एक तरफ फसल का भी उत्पादन कर रहे हैं। इनकी हुनर पर कृषि विभाग ने प्रगतिशील किसान से नवाजा है। इसके अलावा उत्कृष्ट कृषि उत्पादन कार्य पर विभाग द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।