सरयू तट पर उमड़ा केसरिया सैलाब
देवरिया : श्रावण माह के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लि
देवरिया : श्रावण माह के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए जल लेने सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । नगर स्थित नीलकंठ महादेव, महेन स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर सहित क्षेत्र के मंदिरों पर भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और कांवरियों द्वारा किए जा रहे हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है।
रविवार शाम को बरहज स्थित सरयू तट पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देवरिया, भलुअनी, रुद्रपुर, सलेमपुर गौरीबाजार, मझौलीराज आदि क्षेत्रों से केसरिया वस्त्रधारी श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। केसरिया वस्त्रधारी शिव भक्तों की भीड़ से पूरा नगर केसरियामय हो गया। वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं का विहंगम ²श्य आकर्षक छटा बिखेर रहा था। नदी तट पर सामाजिक कार्यकर्ता राजन जायसवाल व बसपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल द्वारा सुरक्षा व जलपान के पुख्ता इंतजाम थे।
नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल ने सरयू तट पर पहुंच कर साफ सफाई व तैयारियों का जायजा लिया। नपा द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सीढि़यों पर रस्सी लगवाई गई है। साथ ही रात में असुविधा को देखते हुए सड़कों व घाटों पर पथ प्रकाश का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा की ²ष्टि से घाटों पर पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए हैं।