शिक्षा के क्षेत्र में अनोखी है जापान की तकनीक: विवेकानंद
देवरिया: स्थानीय विकास खंड के बेलपार पंडित में रविवार को जापान की अनोखी तकनीक व शिक्षा का विकास विषय
देवरिया: स्थानीय विकास खंड के बेलपार पंडित में रविवार को जापान की अनोखी तकनीक व शिक्षा का विकास विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने कहा कि शिक्षा के मामले में जापान की तकनीक अनोखी है। इसी तकनीक के माध्यम से भारत में भी बच्चों को शिक्षा दिया जा रहा है। इस शिक्षा के बाद बच्चे आंख पर पट्टी बांधकर दुनिया का हर काम कर सकते हैं। जैसे बंद आंखों से पढ़ना, लिखना, आंखें बंद करके अपना हर कार्य कर सकता है। दुनिया के हर क्षेत्र में विकास हुआ है लेकिन शिक्षा के इस तकनीक का विस्तार वास्तव में आश्चर्यजनक है। शिक्षक कृपाशंकर तिवारी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से ही छात्र अपने आप को साबित कर सकता है। छात्र के अंदर तकनीकी शिक्षा अगर हो तो उसे रोजगार की तलाश में भटकना नही पड़ता है। ऐसे में सामान्य शिक्षा के साथ अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा के तरफ भी अभिभावक को अग्रसर करना चाहिए। गांवों में युवक एमए की डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जिसका कोई मतलब नही रह गया है। वहीं किसी भी ट्रेड से डिप्लोमा लेने के बाद छात्र को रोजगार के लिए भटकना नही पड़ता है। यहां मुख्य रुप से हृदयानंद कुशवाहा, प्रत्युष दीक्षित, पारसनाथ यादव, आलम, संजीव कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा ने संगोष्ठी को संबोधित किया।