जल, जंगल, जलाशय जीवन का अंग
देवरिया : दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को दीवानी कचहरी परिसर में डिस
देवरिया : दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को दीवानी कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार मिश्र ने कहा वृक्ष व वन के अभाव में जीवन समाप्त हो जाएगा। जागरण का यह पहल सराहनीय कदम है। इसके अभियान से लोगों में पौधरोपण के प्रति रुझान हुआ है। उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पौधरोपण करने से अधिक उस पौधे बचाना आवश्यक है। पौधरोपण तो लोग कर देते हैं, लेकिन उसे बचा नहीं पाते हैं। उपाध्यक्ष पंकज पाठक व विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीव व वन एक दूसरे के पूरक है। इसके बिना मानव जीवन की कल्पना करना बेमानी है। इस अवसर पर राकेश मिश्र, कमलेश तिवारी, शैलेंद्र मणि, युगुल किशोर ¨सह, राजेश कुमार गौतम, चंद्रप्रकाश ¨सह, दुर्गेश ठाकुर, अशोक ¨सह, संतराज ¨सह, मृत्युंजय नाथ तिवारी, साहब लाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।