सऊदी से घर पहुंचा युवक का शव
देवरिया : घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए शेरवा बभनौली निवासी युवक की
देवरिया : घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए शेरवा बभनौली निवासी युवक की मौत पौने दो माह पूर्व हो गई थी। शुक्रवार की देर रात शव गांव पहुंचा तो चीत्कार मच गया और हर किसी की आंखें भर आईं।
शेरवा बभनौनी गांव निवासी ¨सटू यादव 24 पुत्र सुबाष यादव मई 2015 को जेसीबी चलाने के लिए सऊदी अरब के नजरान शहर गया। घर की आर्थिक ठीक करने व बहनों के हाथ पिला करने की उसे ¨चता थी। वहां लगन से काम करने लगा। 30 अप्रैल की रात ¨सटू की अचानक तबियत खराब होने पर लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ समय बाद ¨सटू की मौत हो गई। तभी से परिजन शव लाने में जुटे हुए थे। परिजनों के प्रयास से शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था।