सेतु निगम के जेई को बनाया बंधक
गौरीबाजार, देवरिया : उपनगर की जर्जर सड़कों को लेकर शनिवार को व्यापारियों ने सेतु निगम के अवर अभियं
गौरीबाजार, देवरिया : उपनगर की जर्जर सड़कों को लेकर शनिवार को व्यापारियों ने सेतु निगम के अवर अभियंता को बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवर अभियंता को ढाई घंटे बाद व्यापारियों के चंगुल से छुड़ाया। आक्रोशित व्यापारियों का आरोप है कि निर्मित ओवरब्रिज के चलते सड़कें बदहाल हो चुकी है। निर्माण धीमी गति से चल रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित है। पुलिस ने अवर अभियंता को कमिश्नर के चौपाल में पहुंचाया। वहां व्यापारियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। तब जाकर मामला शांत हुआ। बंधक बनाने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष विद्यासागर जायसवाल, चेयरमैन विजय कुमार सैनी, ओपी शर्मा, छांगुर मद्धेशिया, रामजी वर्मा, घनश्याम मद्धेशिया, मुमताज अहमद, सत्यम जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि शामिल रहे।