किसान विरोधी है प्रदेश की सपा सरकार
जागरण संवाददाता, देवरिया : राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष जगदीश ¨सह क
जागरण संवाददाता, देवरिया : राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष जगदीश ¨सह की अध्यक्षता में ¨सचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्वी जोन के अध्यक्ष ई.संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि चीनी मिल मालिक किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कर रहे हैं और उप्र की किसान विरोधी सरकार मिल मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे किसान भूखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि बर्बाद फसलों का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला। उन्होंने कहाकि किसानों की समस्याओं को लेकर 15 से 20 जून तक प्रतापपुर चीनी मिल के गेट पर घेराव किया जाएगा। वहीं से पूर्वांचल राज्य के पुनर्गठन का शंखनाद जयंत चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ¨सह चौहान द्वारा किया जाएगा।
प्रदेश सचिव डा.सर्वानंद त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री वासदेव यादव एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकारें न सिर्फ किसान, नौजवान के साथ छलावा कर रही है बल्कि झूठे वादे करके जनता को भ्रमित कर रही है। पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष लालसा यादव ने कहा कि पूर्वी उप्र का नौजवान नौकरी व रोजगार के लिए अपना देश छोड़ कर विदेश में पलायन करने को मजबूर है। विधि प्रकोष्ठ के पूर्वी जोन के अध्यक्ष भोलानाथ कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रशासन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रही है। पूर्वी जोन की महिला महासचिव श्रीमती मंजू राय ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ गया है। प्रदेश सचिव रणजीत विश्वकर्मा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जिन पार्टियों ने वादा कर पूरा नहीं किया उन्हें जनता सबक सिखाएगी। संचालन जिला महामंत्री रामनयन कुशवाहा ने किया।
बैठक को केसी मिश्र, मुन्नीलाल पासवान, अलख निरंजन मिश्र, अन्नू ¨सह, पवन यादव, राजित यादव, विद्यानाथ तिवारी, ¨वध्याचल दुबे, अयोध्या ¨सह, लाल बहादुर तथा रामबदन यादव आदि ने भी संबोधित किया।