गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया: भाटपाररानी के थानाध्यक्ष गजेंद्र राय को शुक्रवार की रात एक
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया: भाटपाररानी के थानाध्यक्ष गजेंद्र राय को शुक्रवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। गुजरात से हत्या कर फरार चल रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने सवा किलोग्राम गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।जयराम गोंड पुत्र भोला गोंड निवासी छोटका गांव नवका टोला थाना भाटपाररानी को पिपरहिया मोड़ से रात 9 बजे सवा किलोग्राम गाजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया की 2014 में गुजरात के अंकेश्वर में एक महिला की गर्दन काट कर जयराम हत्या कर फरार हो गया। दो वर्ष से गुजरात पुलिस को उसकी तलाश थी। गुजरात पुलिस उसे ढूंढते हुए आई, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। वह शातिर अपराधी है। काफी प्रयास के बाद वह पुलिस के हाथ लगा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गुजरात पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।