भाजपा कर रही सशक्त भारत का निर्माण
बरहज, देवरिया: केंद्र में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने स
बरहज, देवरिया: केंद्र में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने सांसद आदर्श गांव कपरवार में चौपाल लगाकर समस्या सुनी और जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। दो वर्ष का शासन काल ऐतिहासिक विकास के साथ भ्रष्टाचार रहित रहा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, कन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित लगभग दर्जन भर योजनाओं को क्रियांवित किया जिससे जनता सीधे लाभांवित हो रही है। मोदी के सशक्त नेतृत्व के चलते विदेशों में भारत की साख बढ़ी है। परमाणु क्षमता में वृद्धि व देश की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बजट का इंतजाम कर देश को मजबूत करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
बरहज विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी नरेन्द्र मिश्र व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अंगद तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता से केंद्र सरकार की नीतियों का पूरा लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा है। जनता पानी के परेशान है और मुख्यमंत्री ने राजनैतिक विद्वेषवश केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पानी को वापस कर दिया। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए आपदा व सूखा राहत के पैसे का दूसरे जगह दुरुपयोग किया जा रहा और जनता राहत की रात देख रही है। अध्यक्षता सूर्यदेव उपाध्याय व संचालन अमरेन्द्र गुप्त ने किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय, डा. दिनेश ¨सह, संजय ¨सह एडवोकेट, रमेश ¨सह, ग्राम प्रधान हनुमान गुप्त, फौजी बाबा, काशीपति शुक्ल, गौरी शंकर दुबे, गनेश मणि, संजीव मिश्र, सुधाकर त्रिपाठी, राधारमण तिवारी, राजकिशोर दुबे आदि मौजूद रहे।