भोला शाह दरगाह पर उर्स शुरू
सलेमपुर, देवरिया : मझौलीराज उपनगर के भोला शाह दरगाह पर तीन दिवसीय सलाना उर्स शुक्रवार से शुरू हो गय
सलेमपुर, देवरिया : मझौलीराज उपनगर के भोला शाह दरगाह पर तीन दिवसीय सलाना उर्स शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन सुबह पूरे कस्बा में झंडा निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वह पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद शाम दरगाह पहुंचा। यहां पर शाम का कार्यक्रम शुरू हो गया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मेला परिसर में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा लगाया है। कैमरे के जरिए संदिग्धों पर नजर रख रही है। इसके अलावा अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है और चार थानाध्यक्षों को सुरक्षा के मद्देनजर दल बल के साथ तैनात किया गया है। इसके अलावा मेले में 60 कांस्टेबल, छह महिला कांस्टेबल व एक प्लाटून पीएसी तथा अग्निशमन विभाग की तैनाती की गई है। चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि मेले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।